{"_id":"59a30c034f1c1bde7d8b488f","slug":"61503857667-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर विवाहिता का शव छोड़ कर भागे ससुरालवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर विवाहिता का शव छोड़ कर भागे ससुरालवाले
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार के रघुवीर विहार में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालीजन शव को घर के बाहर छोड़ कर भाग खड़े हुए। पड़ोसियों ने विवाहिता के मायकेवालों को सूचित किया। शनिवार की रात आए परिजनों ने जमुनापार पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या को मुकद्दमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ के गांव हरदोई निवासी प्रेम सिंह की बेटी रीतू (19) का विवाह रघुवीर विहार के सुरेश चंद केे पुत्र आकाश से आठ माह पहले 28 फरवरी 2017 में हुआ था। पिता प्रेम सिंह का आरोप है कि शनिवार की शाम 6:30 बजे उनके पास रीतू के पड़ोसियों का फोन आया कि बेटी की तबियत खराब हो गई। यहां आकर देखा तो उसका शव ससुराल में घर के बाहर पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जमुनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर पर पति आकाश, ससुर सुरेश एवं सास मीना देवी के खिलाफ थाना जमुनापार में दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति ने बीटेक कर रखा है और वह प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायकेवालों को सौंप दिया गया।