फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना का पानी खादर क्षेत्र में पहुंचा

यमुना का पानी खादर क्षेत्र में पहुंचा

Tue, 08 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
यमुना का पानी खादर क्षेत्र में पहुंचा
बाढ़ - फोटो : amar ujala
टूंडला। यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। सोमवार रात यमुना का पानी खादर क्षेत्र में प्रवेश करने से किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


सोमवार शाम यमुना के जल स्तर में यकायक बढ़ोतरी हो गयी। रविवार को जहां जलस्तर कम था। वहीं सोमवार को तीन से चार फीट जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार सुबह यमुना का पानी खादर किसानों की फसल तक पहुंचा गया।

रसूलाबाद और कालोनी के किसान बालकिशन, मुरारीलाल, हरनरायन, छटंकीलाल, जागनसिंह, चंदन सिंह, रामनाथ, डोंमर सिंह व रामगढ़ के मलखान सिंह, सोनपाल, कालीचरन, सफेदीराम, रूमाल सिंह नबाव, साहब सिंह, सरमन सिंह आदि ने बताया कि उनकी खादरों में खड़ी सब्जी आदि की फसल में यमुना का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो बुधवार को उनकी सब्जियों के साथ तिलहन व बाजरा आदि की फसल भी यमुना की भेंट चढ़ जायेगी। फसल से यमुना मात्र एक से डेढ़ फीट दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed