{"_id":"5980c4b64f1c1b66728b4620","slug":"61501611190-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं खुली अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं खुली अनाज मंडी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीएसटी विभाग की प्राइवेट गोदामों पर की गई कार्रवाई को लेकर मंडी कारोबारियाें में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। व्यापारी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने अफसरों के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए। बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर स्थिति से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है विभाग ने जीएसटी लागू होने से ठीक पहले प्राइवेट गोदामों में रखे व्यापारियों के माल को सीज करने की कार्रवाई की थी। व्यापारी इसका तीखा विरोध कर रहे है। तर्क है अफसरों ने जिन कृषि उत्पादों को जब्त किया है जीएसटी में वो जीरो प्रतिशत स्लैब में आते हैं। इसके बावजूद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है उन्होंने माल पर वैट तथा मंडी शुल्क अदा कर रखा है लेकिन इसके बाद भी पंजीकृत व्यापारियों को नोटिस दिए बिना ही माल को जब्त करने की कार्रवाई की गई जो नियम विरुद्ध है। इस दौरान मथुरा व्यापार समिति के अध्यक्ष चौधरी राधाचरन, महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल, मंगीलाल अग्रवाल, हरीबाबू, धरम चंद, राजेश चौधरी, उमेश शर्मा, मोहन लाल पांडेय, बिस्सा चौबे, कालीचरन उपाध्याय, चरन सिंह तरकर, महेश, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन