{"_id":"5980c4aa4f1c1b77648b469e","slug":"61501611178-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में सीधे गिर रहे शहर के नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में सीधे गिर रहे शहर के नाले
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनेे जवाब दाखिल कर दिए हैं। इसमें नगर निगम ने शहर के संपूर्ण नालों की सफाई की जानकारी दी है। प्रदूषण बोर्ड ने शहर के पानी को बगैर शोधित सीधे यमुना में गिरने की स्थिति से अवगत कराया है। अब एनजीटी सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की याचिका पर सात सितम्बर को अपना फैसला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा शहरी क्षेत्र में एसटीपी के संचालन और इसके टेंडरिंग में 1.74 करोड़ रुपये के घपले को लेकर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश भारद्वाज और सचिव राजीव सिंह की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मथुरा नगर निगम ने एनजीटी के पूर्व निर्देश के क्रम में अवगत कराया कि शहर के सभी नाले और एसटीपी की सफाई करा दी गई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में एनजीटी को अवगत कराया है कि शहर के सभी नालों का पानी बगैर शोधित किए सीधे यमुना में गिर रहा है। दोनों विभागों की उपरोक्त रिपोर्ट आने के बाद याची ने एनजीटी से फैसला देने की गुहार लगाई। इस पर एनजीटी ने सात सितंबर की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन