{"_id":"5978e0944f1c1b123a8b468b","slug":"61501094036-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर लिखे बिजली बिल के बकाएदारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर लिखे बिजली बिल के बकाएदारों के नाम
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। अगर आपका बिजली का बिल बकाया है तो बिजली विभाग आपको सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा कर सकता है। विभाग ने बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए उनके नाम सब स्टेशन और कार्यालय की दीवार पर लिखने शुरू कर दिए है।
बुधवार को इलाके के टॉप टेन बकाएदारों के नामों की सूची दीवारों पर चस्पा करा दी गई है। बिजली का बिल जमा करने के बाद ही इस सूची से नाम हटाया जाएगा।
विद्युत वितरण खंड तृतीय एक्सईयन एके त्यागी ने बताया कि 5 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर 10,000 रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है।
हर महीने विभाग को एक करोड़ रुपये राजस्व कम मिल रहा है। विभाग ने 10 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। हर सब स्टेशन से जुड़े टॉप टेन बकाएदारों के नाम सब स्टेशन कर कार्यालय दीवारों पर लिखवा दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर और उससे जुड़े कनेक्शनों से आ रही मांग का मिलान किया जा रहा है। अधिक अंतर आने पर उस क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है।