फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कैंटर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

कैंटर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Mon, 03 Jul 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
कैंटर पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Highway Accident
अवागढ़ (एटा)। फिरोजाबाद जा रही कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चालक-क्लीनर रिश्ते में पिता-बेटा थे। वही अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अमरोहा के जोया जिडौली निवासी मेहंदी हसन (45) कैंटर चालक था। सोमवार तड़के वह अपने बेटे कैंटर लेकर मुरादाबाद से फिरोजाबाद जा रहा था। अवागढ़ क्षेत्र के चुरथरा के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक पिता मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वही थाना सिकंदराराऊ के दरिगपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में लेखराज पुत्र सुरेश, राजवती पत्नी कन्हीलाल निवासी मोहकमपुर मारहरा और सुनील पुत्र राधाचरन निवासी जिमिसपुर और आईटीआई के समीप कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश पुत्र दयाचरन निवासी रारपट्टी थाना कोतवाली देहात घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed