{"_id":"595688a64f1c1b7c0c8b490d","slug":"61498843302-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला गुमानी में महिला को गोली मार लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला गुमानी में महिला को गोली मार लाखों की लूट
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Axis Bank Van Looted
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आधा दर्जन बदमाशों ने नगला गुमानी में शुक्रवार अल-सुबह घर में घुसकर महिला को दो गोली मार लाखों रुपये की लूट की। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी केशवपाल के दो लड़के रविकांत और राहुल है। दोनों के घरों की एक ही दीवार है। रात को दोनों बेटे परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। शुक्रवार अल-सुबह आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। घर में घुसे बदमाश सामान से भरा बक्सा उठाकर ले जाने लगे। बक्से में साठ हजार रुपये कैश और तीन लाख रुपये के जेवरात रखे थे। तभी रविकांत की पत्नी शिल्पी जाग गई और उसने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और लूटकर फरार हो गए।
फायरिंग में शिल्पी को दो गोली लगी। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारजन जाग गए और आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। इससे पूर्व बदमाशों ने गांव के ही रामकिशन के घर से बीस हजार सात सौ रुपये कैश और दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने नगला गुमानी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कुछ दूर पड़े मिले खाली बक्से
एटा। बदमाशों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। घर से उठाकर ले जाए गए बक्सों को बदमाशों ने कुछ दूर ले जाकर खेत में रखा, जहां उन्होंने उसमें से कीमती सामान निकाल लिया। इसके बाद बदमाश खाली बक्से खाली छोड़कर भाग गए।