फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिरोजाबाद टेंट हाउस में आग, एक करोड़ का नुकसान

फिरोजाबाद टेंट हाउस में आग, एक करोड़ का नुकसान

Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद टेंट हाउस में आग, एक करोड़ का नुकसान
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थित फिरोजाबाद टेंट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक करोड़ रुपये के टेंट का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने तीन घंटे की अथक कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लेबर कालोनी निवासी गौरीशंकर शर्मा पुत्र गोमती प्रसाद शर्मा का फिरोजाबाद टेंट हाउस है। इसके आफिस के पास गोदाम बना है। सामान की देखभाल के लिए सुरेश द्विवेदी चौकीदार के पद पर तैनात रहता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे चौकीदार ने टेंट हाउस के गोदाम से आग की लपटों के साथ उठते धुआं को निकलते देखा तो टेंट मालिक को तत्काल इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही टेंट संचालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ खुद पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दो मंजिला बने गोदाम में आग बुझाना शुरू कर दिया। जिले की दमकलों को बुलाने के साथ ही ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आपूर्ति की। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेलवे फाटक के बंद हो जाने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवा के साथ फैली थी आग
आग भूखंड में बने कमरों में लगी थी। जैसे ही कमरों के दरवाजों को खोला गया तो आग की लपटें बाहर निकलना शुरू हो गई। इसी बीच हवा का रुख भी तेज था। इसके चलते टेंट हाउस के बाहर रखा सामान भी जल गया।


फाटक बढ़ा रहा था दिक्कत
आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पानी चंद मिनटों में खाली हो गया। दूसरी बार पानी लेकर आई तो फाटक बंद था। इसके चलते करीब आधा घंटे तक दमकलों को फाटक पर रुकना पड़ा।



टेंट हाउस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इसको बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा था। टेंट हाउस के मालिक ने नुकसान कोई ब्योरा नहीं दिया है। वैसे एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
एनआर यादव फायर स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed