फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कारोबारियों ने बांधी काली पट्टी, प्रदर्शन

कारोबारियों ने बांधी काली पट्टी, प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2017 11:33 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कारोबारियों ने बांधी काली पट्टी, प्रदर्शन
मौन जुलूस ‌न‌िकालते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)। सराफा व्यापारी राजेश वर्मा की हत्या करके 60 लाख रुपये के गहने, नकदी लूट का खुलासा तीन दिन बाद भी नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। शहरभर में घूमने के बाद प्रदर्शनकारी व्यापारी कोतवाली पहुंचे। वहां मौजूद एएसपी से हत्यारों की गिरफ्तारी और लूट के सामान की बरामदगी मांगी। जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं सोमवार से परिवारीजनों ने भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नगर के सिंधी गली निवासी राजेश वर्मा की लुटेरों ने गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे हत्या करने के बाद लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी ले गए थे। इस घटना को लेकर नगर के लोग दहशत में हैं। घटना का ख्ुालासा आईजी जोन मुथा अशोक जैन ने 48 घंटे के अंदर करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


तय समय सीमा बीतने के बावजूद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकिं आईजी जोन के निर्देशन में एसटीएफ की आगरा शाखा एवं आधा दर्जन जनपदों की एसओजी टीमों के अलावा विशेष रूप से भेजे गए एसआई जोगेंद्र सिंह सहित कई टीमें लगी हुई हैं। पर, खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितिन उमेश के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं अन्य लोग आलू मंडी में एकत्र हुए। वहां से निकला मौन जुलूस बड़ा बाजार, पीपल मंडी, छोटा बाजार, नगर पंचायत होते हुए थाना कोतवाली में जाकर समाप्त हुआ।

मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ परमानंद पांडेय से घटना के खुलासे और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की। मौके पर शिवशंकर वर्मा, सुरजीत सिंह, सचिन गुप्ता, यासीन खान, दिलीप गुप्ता, अफसर नवाज खां, सुरेंद्र सिंह शंखवार, गिरंद सिंह यादव, सुमित वर्मा, राजू लोधी, पंकज मिश्रा, रोहित वर्मा, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।


वहीं, राजेश वर्मा हत्याकांड का सोमवार तक खुलासा नहीं होता है तो उनके परिवारीजन अपने आवास पर ही भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। घरवालों का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक यह अनशन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed