फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही

तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही

Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही
पेड़ टूटकर गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। मंगलवार रात आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने शहर से लेकर देहात तक की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। यही नहीं दर्जनों स्थानों पर विद्युत पोल भी टूट गए। शहरी क्षेत्र में तो सुबह ही आपूर्ति चालू कर दी गई लेकिन देहात में दर्जनों स्थानों पर देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई।
विज्ञापन

यह और बात है कि विभाग के अधिकारी जिलेभर में आपूर्ति सुचारु करने का दावा करते रहे। हालांकि आंधी और बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। जबकि बुधवार को दोपहर बाद आसमान खुलने पर उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर दिया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 39.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम तक लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। स्थिति यह थी कि रात नौ बजे भी पारा 38 डिग्री पर टिका हुआ था। देर रात लगभग 1:30 बजे आई तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण पारा एकदम लुढ़क गया। लगभग दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से खेतों तक में पानी भर गया। इसके चलते बुधवार सुबह से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक छाए बादलों ने भीषण गर्मी और लू से निजात दिला दी। कई बार बादलों को देखकर लगा कि जमकर बारिश होगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आंधी और आंधी के चलते देहात क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ टूट गए और दर्जनों जड़ से उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी का सर्वाधिक असर बिछवां क्षेत्र में देखने को मिला। यहां पर करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ जड़ों से उखड़ गए। पूरे क्षेत्र में दर्जनों पोल टूटने से बिजली गुल हो गई। करीमगंज फीडर से तो बुधवार शाम तक कई गांवों में आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। वहीं एलाऊ में भी आबादी के बीच तूफान के कारण हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए। हालांकि इतनी तबाही के बाद भी कोई जनहानि आंधी से नहीं हुई। बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि आंधी से हानि की कोई सूचना नहीं है। सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु है।


फूलबाग और लोहिया पार्क में रही रौनक
भीषण गर्मी और लू के चलते सन्नाटे में डूबे रहने वाले बाजारों में भी बुधवार को पूरे दिन खासी चहल-पहल रही। वहीं सुहावने मौसम में फूलबाग और लोहिया पार्क में खासी रौनक रही। यहां तमाम परिवार खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बच्चे और युवक-युवतियां फूलबाग में मस्ती करते दिखाई दे रहे थे। कोई खेलता नजर आ रहा था तो कोई आपस में गुफ्तगू कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed