फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60qbuses will run on routes with 60qqqq percent load factor from todayqqq0pq11plp2

60 प्रतिशत लोड फैक्टर वाले मार्गों पर आज से दौड़ेगी बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
60qbuses will run on routes with 60qqqq percent load factor from todayqqq0pq11plp2
60 प्रतिशत लोड फैक्टर वाले मार्गों पर आज से दौड़ेगी बसें निर्धारित वर्दी पहनकर बसों में चलेंगे चालक परिचालक चालक को मास्क व दस्ताने तो परिचालक को मिलेगा सैनिटाइजर संवाद न्यूज एजेंसी एटा। 2 माह के लॉक डाउन के बाद सोमवार से परिवहन निगम की बसें दौड़ेगी। जहां बसों में सुरक्षा के मानकों का उपयोग करने के साथ साथ 60 प्रतिशत वाले मार्गों पर बसे दौड़ाने के निर्देश दिए हैं । वही संक्रमण के बचाव के लिए चालक को मास्क व दस्ताने तो परिचालक को सैनिटाइजर मिलेगा। कोविड-19 के लॉक डाउन के बाद सोमवार से परिवहन निगम की बसें सड़कों पर दौड़ेगी । इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थानीय स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जहां 60 प्रतिशत लोड फैक्टर वाले मार्गों पर बसे दौड़ाने की की बात कही है । वही बसों के संचालन का शेड्यूल का प्रचार प्रसार करने की बात कही है । जिससे यात्रियों को बसों के संचालन की जानकारी हो सके । वही बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को बस स्टैंड पर प्रवेश न करने की बात कही है। इसके साथ ही बस स्टैंड पर थर्मल स्कैनिंग मशीन व हैंड सैनिटाइजर मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं । वही ड्यूटी पर चालक परिचालकों को निर्धारित वर्दी में रहने की बात कही गई है। इसके साथी मानक के अनुरूप यात्रियों को बस में बैठा कर परिचालक द्वारा उन्हें कोविड-19 करने के निर्देश दिए गए हैं। ------------- कोविड-19 टास्क फोर्स का होगा गठन मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन राजेश वर्मा ने 1 जून से हो रहे बसों के संचालन को लेकर कोविड-19 टास्क फोर्स गठन करने के निर्देश दिए हैं । इसके साथ ही बस स्टैंड पर कोविड-19 टैक्स स्थापित करने को कहा है। जिससे बसों के संचालन की शेड्यूल के साथ-साथ अन्य सूचनाओं की जानकारी भी यात्रियों को उपलब्ध हो सके वहीं प्रत्येक कार्मिक का कार्य आवंटन करने को कहा है। ---------- मांगा गया विवरण सोमवार से हो रहे बसों के संचालन के लिए 60 प्रतिशत लोड फैक्टर बाले मार्गों का विवरण उच्चाधिकारियों ने एआरएम से मांगा है। जिससे जानकारी हो सके किस मार्ग पर कितनी बसें दौड़ेगी। ---------- बचाव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार सोमवार से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रहेगी इसके लिए उच्च अधिकारी निर्देश दिए हैं । बस स्टैंड पर टीवी, होर्डिंग, पंपलेट आज के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाए। -------- राघवेंद्र तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed