Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 Year Old Woman Missing in Yamuna for Five Days After Drowning During Kartik Purnima

आगरा न्यूज: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने गई बुजुर्ग महिला यमुना में बही, पांच दिन से तलाश जारी

Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
सार

महिला के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया था। पांच दिन बीतने के बाद भी महिला का पता नहीं चलने से परिजन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
60 Year Old Woman Missing in Yamuna for Five Days After Drowning During Kartik Purnima
यमुना किनारे पहुंचे महिला के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना किनारे दीपदान करने के दौरान नदी में डूबी 60 वर्षीय पार्वती देवी का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। जवाहर पुल के नीचे हुए हादसे के बाद से पुलिस और बचाव दल महिला की तलाश में जुटे हैं। उधर, महिला का पता नहीं चलने से परिजन बेहाल है। घरवालों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना बरहन क्षेत्र के गांव खांडा निवासी भगवान सिंह की पत्नी पार्वती देवी उर्फ सविता मंगलवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस की महिलाओं के साथ जवाहर पुल के नीचे दीपदान करने पहुंची थीं। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। साथ आई महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया था। पांच दिन बीतने के बाद भी महिला का पता नहीं चलने से परिजन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, सुनील प्रजापति, शंकर प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, विशम्बर प्रजापति का कहना है कि परिवार को अब तक महिला के मिलने की आस है। उन्होंने तलाश अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने की मांग की है। कहा कि जल्द तलाश नहीं हुई तो प्रदर्शन भी किया जाएगा। मामले में एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला की तलाश में गोताखोर लगे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed