फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 NCC cadets selected from across the country to undergo airborne jump training in Agra.

Agra News: देशभर से चुने 60 एनसीसी कैडेट, आगरा में सीखेंगे हवाई कूद

Wed, 02 Sep 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
60 NCC cadets selected from across the country to undergo airborne jump training in Agra.
आगरा। देश के विभिन्न राज्यों से कठिन परीक्षा के बाद चुने गए 60 एनसीसी कैडेटों का आगरा में हवाई कूद प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 1 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, आगरा के तत्वावधान में एयर फोर्स स्टेशन आगरा स्थित पीटीएस में एक से 24 सितंबर तक पैरा बेसिक कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को हवाई कूद के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही करीब 1250 फीट की ऊंचाई से हवाई कूद और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कमान अधिकारी विंग कमांडर खुशहाल सिंह नेगी ने बताया कि पूरे देश से कैडेटों का कठिन परीक्षा के बाद इस विशेष कोर्स के लिए चयन होता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों के कैडेटों को एक-दूसरे की सभ्यता और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सफल प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। शिविर के संचालन में जे.डब्ल्यू.ओ. पीके झा, सार्जेंट अंशुल चौधरी, सार्जेंट गजेंद्र सिंह, सार्जेंट रविंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक अहमद अली, शिव कुमार और विशाल चौधरी समेत वाहिनी के सैन्य एवं असैन्य कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed