फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 cattle died in Kurgwan in 15 days, team of Mathura Veterinary Hospital reached the village.

मवेशियों में फैला संक्रामक रोग: 15 दिनों में करीब 60 मवेशी की मौत, मथुरा वेटरनरी हॉस्पिटल की टीम गांव पहुंची

Fri, 02 Feb 2024 09:20 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

मवेशियों में ऐसा संक्रामक रोग फैला है कि हर रोज एक दो की मौत हो रही है। इसकी जानकारी मिलने  के बाद मथुरा के वेटरनरी हॉस्पिटल से दो चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और बीमार मवेशियों का इलाज किया।
 

विज्ञापन
60 cattle died in Kurgwan in 15 days, team of Mathura Veterinary Hospital reached the village.
गाय, भैंस

विस्तार

आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव कुरगवां में मवेशियों में संक्रामक बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 15 दिनों में करीब 60 मवेशी मर चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी दो मवेशी मरे। जिनका पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। वहीं विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचने और उनकी नाराजगी के बाद मथुरा के वेटरनरी हॉस्पिटल से दो चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और बीमार मवेशियों का इलाज किया।
विज्ञापन


गांव में लगातार मवेशियों के मरने की सूचना पर विधायक गांव पहुंचे। पशुपालकों ने लगातार मवेशियों के मरने से रोकने के लिए मथुरा से टीम की मांग की। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बात की। विधायक की नाराजगी पर एसडीएम एत्मादपुर कृष्ण कुमार सिंह, तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह भी गांव पहुंचे। कूड़ा वाहन और बुल्डोजर मंगाकर गांव में सफाई कराई गई। 
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को एवज सिंह की पड़िया, लोकेंद्र की भैंस मर गई। पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करके मृत मवेशियों के फेफड़े डांच के लिए मथुरा वेटरनरी हॉस्पिटल की प्रयोगशाला भेजा। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। वहीं, शाम को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र पाल ने भी गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed