{"_id":"5d29de408ebc3e6ce04c9c3c","slug":"60-cartons-of-illicit-liquor-seized-by-police-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब की खेप पकड़ी, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब की खेप पकड़ी, तस्कर फरार
Sat, 13 Jul 2019 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की 60 पेटी बरामद की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा की थाना सकीट पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए बोलेरो से अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। गाड़ी से पुलिस ने शराब की 60 पेटियां बरामद की हैं। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
थाना सकीट पुलिस चपरई रोड सदरपुर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां से एक बोलेरो गुजरी जिसे देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। इस पर बोलेरो सवार लोग गाड़ी खड़ी करके मौके से फरार हो गए। पुलिस गाड़ी सहित शराब थाने ले गई।
बरामद हुई शराब राजधानी गोल्ड विस्की अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली है। वहीं थाना सकीट प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट देवकांत पुत्र हरवीर और बंटू निवासी सकीट के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है।