फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 devotees drowned during Kalash immersion, two drowned

Agra News: कलश विसर्जन के दौरान डूबे 6 श्रद्धालु, दो बहे

Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
6 devotees drowned during Kalash immersion, two drowned
कासगंज। जिले के भिटौना गांव से कलश विसर्जन करने के लिए कछला गंगाघाट पहुंचे श्रद्धालुओं में छह गंगा स्नान करते समय डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रयास करके 4 श्रद्धालुओं को तो बचा लिया। जबकि 2 श्रद्धालु गंगा की धारा के साथ बह गए। पीएसी और गोताखोर लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटे हैं। बताते चले भिटोना गांव में भागवत कथा का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। जिसका समापन होने पर परंपरा के अनुसार कलश विसर्जन के लिए श्रद्धालु पूर्वाह्न के समय कछला गंगाघाट पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों पहुंचे। बताया जाता है कि ट्रॉली पर करीब 150 से अधिक श्रद्धालु सवार होकर कछला घाट पहुंचे थे। कलश विसर्जन के उपरांत सभी श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। बताया जाता है कि छह श्रद्धालु कछला गंगाघाट से दूर जाकर स्नान कर रहे थे, स्नान करते समय वे सभी गहरे पानी में चले गए। इस घटना की जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचकर चार को तो बचा लिए। लेकिन आनंद (25) पुत्र भरत सिंह व अभय (18) पुत्र उदयवीर निवासी भिटौना पानी में लापता हो गए। हादसे की सूचना पर बदायूं जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीएसी की यूनिट को बुलाया गया। देर शाम तक लापता लोगों की तलाश होती रही। कछला थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डूबकर लापता हुए युवकों की तलाश की जा रही है। गोताखोर और पीएसी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed