फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5800 people vacinenated

जिले में 5800 लोगों को किया गया टीकाकरण

Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
5800 people vacinenated
मैनपुरी। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर जिले के 169 स्थानों पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5800 लोगों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की 400 टीमों ने 169 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया। इस दौरान जिले के 2200 छात्र-छात्राओं सहित कुल 5800 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि टीकाकरण कार्य में सहयोग करें। जिन लोगों ने अभी तक एक भी टीका नहीं लगवाया है, वे टीकाकरण अवश्य करा लें। लोग एक डोज ले चुके हैं वे समय से दूसरा डोज भी ले लें। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण न कराने वाले लोगों का चिह्नीकरण कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

आठ मिले नए संक्रमित किया होम आइसोलेट
शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिल। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले हैं। जिले में पूर्व से संक्रमित चल रहे 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 31 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed