Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   572 buses will be operated during Diwali and Chhath; routes have been assigned to five depots.

Agra News: दिवाली-छठ पर 572 बसों का होगा संचालन, पांच डिपो को रूटवार किया गया आवंटन

Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
572 buses will be operated during Diwali and Chhath; routes have been assigned to five depots.
आगरा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम और सुरक्षित सफर देने के लिए आगरा रोडवेज ने 572 बसों के संचालन का मेगा प्लान तैयार किया है। 6 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत आगरा परिक्षेत्र के 5 प्रमुख डिपो से दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, लखनऊ, कानपुर और पूर्वांचल जैसे लंबे रूटों के साथ-साथ स्थानीय कस्बों के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि त्योहार पर घर जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि 5 डिपो से 515 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 57 अनुबंधित बसें भी हैं। त्योहार पर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए डिपोवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। ईदगाह डिपो से 137 बसें चलेंगी। इनमें 128 निगम और 9 अनुबंधित बसें हैं। ताज डिपो से 93, फोर्ट डिपो से 137, फाउंड्री नगर डिपो से 129 और बाह डिपो से 76 बसों का संचालन होगा। फोर्ट डिपो में 108 निगम और 29 अनुबंधित, फाउंड्री नगर में 112 निगम और 17 अनुबंधित तथा बाह डिपो में 74 निगम और दो अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन



लोकल रूटों पर भी तय की गईं संख्या
स्थानीय यात्रियों के लिए ईदगाह डिपो से आगरा के लिए 10, तांतपुर के लिए 2 और धौलपुर के लिए 3 बसें आवंटित की गई हैं। ताज डिपो से अलीगढ़ के लिए 15, धौलपुर के लिए 10, ग्वालियर के लिए पांच, तांतपुर-जगनेर के लिए आठ, फतेहपुर सीकरी के लिए दो और आगरा के लिए छह बसें चलेंगी। फोर्ट डिपो से आगरा के लिए 10, फिरोजाबाद के लिए दो, इटावा के लिए तीन और मैनपुरी के लिए पांच बसें मिलेंगी। बाह डिपो से बाह-कचौरा के लिए 10, जैतपुर के लिए दो, पिनाहट के लिए चार और आगरा-बाह मार्ग पर तीन बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां से लंबे रूट के लिए चलेंगी बसें

दिल्ली-एनसीआर के लिए ईदगाह डिपो से 40, ताज से 21, फोर्ट से 50, फाउंड्री नगर से 30 और बाह डिपो से 20 बसें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा ईदगाह डिपो से फर्रुखाबाद के लिए 10, कानपुर के लिए 8, गोरखपुर के लिए 12 और रुपेडिया के लिए 10 बसें चलेंगी। फोर्ट डिपो से बरेली के लिए 8, कानपुर, लखनऊ और फर्रुखाबाद के लिए 5-5 तथा चित्रकूट के लिए 10 बसें आवंटित हैं। फाउंड्री नगर डिपो से लखनऊ के लिए 15, कानपुर के लिए 5, मेरठ के लिए 10, फर्रुखाबाद के लिए 15, देहरादून के लिए 4, बरेली के लिए 15 और मैनपुरी के लिए 5 बसें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed