फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   55-year-old man misbehaved with girl student in agra

UP: बेटी की उम्र की छात्रा का पीछा, भद्दे इशारे...55 साल के शख्स को शर्म भी न आई; पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
सार

आगरा में 55 साल के शख्स ने शर्मसार कर देने वाली करतूत की। 12वीं की छात्रा का रास्ता रोका। बात करने के लिए दबाव बनाया। साथी छात्रों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन
55-year-old man misbehaved with girl student in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 55 साल का अधेड़ 12वीं की छात्रा का पीछा करता था। कोचिंग जाने के रास्ते में रोक कर बात करने का दबाव बनाता था। साथ कोचिंग पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने विरोध किया तो बच्चों के साथ हाथापाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन


पीड़िता 20 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि वह शाम को थाना क्षेत्र में एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। बीते एक माह से एक 55 वर्षीय अधेड़ रोजाना उसका पीछा कर रहा था। रास्ते में भद्दे इशारे करता था। कुछ दिनों से वह रास्ते रोककर बात करने का भी प्रयास करने लगा। परेशान होकर उसने अपने साथ कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों को इसके बारे में बताया। जब सहपाठी साथ जाते तो वह नहीं रोकता था। 
विज्ञापन


रविवार को सहपाठियों ने उसे आगे अकेले जाने को कहा और खुद पीछे चलने लगे। आरोपी ने जैसे ही उसे रोका तो साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उन सबके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी सुशील नगर के निवासी होलू शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed