फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   55 Lakh Worth of Charas Seized in Agra, Two Drug Smugglers Arrested

यूपी: आगरा में 55 लाख की चरस पकड़ी, वाटरवर्क्स चौराहे पर दो तस्कर गिरफ्तार; बिहार से लाते थे नशे की खेप

Mon, 05 Oct 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

आगरा में कमला नगर पुलिस और एएनटीएफ मेरठ जोन ने वाटरवर्क्स चौराहे के पास 11 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी बरामद चरस की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।
 

विज्ञापन
55 Lakh Worth of Charas Seized in Agra, Two Drug Smugglers Arrested
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर पुलिस और एएनटीएफ मेरठ जोन ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 किलो पांच ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि वाटरवर्क्स चौराहे के पास घेराबंदी कर पूर्वी चंपारण, बिहार के सुगौली निवासी परवेज आलम उर्फ राजा और जबरेज आलम को पकड़ा गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से चरस लाकर आगरा में वितरण करते थे और प्रति किलो दो हजार रुपये लेते थे। कमला नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed