{"_id":"61b792d8ad4f1662207bc831","slug":"5315-workers-need-for-assambly-election-kasganj-news-agr5177744166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: 5315 कर्मियों की पड़ेगी चुनाव में जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: 5315 कर्मियों की पड़ेगी चुनाव में जरूरत
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2022 को लेेकर निर्वाचन विभाग तैयारियां तेजी से कर रहा है। मतदान कर्मियों का सभी विभाग से डाटा मांगा गया है, जिससे इसके अनुसार चुनावी कार्य में 5315 कर्मियों की आवश्यकता होगी।
जनपद की तीनों विधानसभाओं में 1233 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मियों को मतदान संबंधी कार्य में लगाया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिशत कर्मी रिजर्व में भी रखे जाएंगे। इसके लिए 5315 कर्मियों की आवश्यकता होगी। वहीं मतगणना के लिए भी कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद विभाग ने जनपद में संचालित सभी विभागों के अधिकारियों से कर्मियों का डाटा मांगा गया है।
कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी के लिए विभागों से डाटा मांगा गया है। विभागों को यह डाटा ऑनलाइन देना होगा। सभी विभागों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। - मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी