{"_id":"69349d7d6ee9992dbe0c807d","slug":"52-candidates-appeared-for-the-lt-grade-exam-on-the-first-day-agra-news-c-364-1-ag11007-121907-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहले दिन 52 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एलटी ग्रेड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहले दिन 52 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एलटी ग्रेड परीक्षा
विज्ञापन
एलटी ग्रेड परीक्षा
आगरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन की परीक्षा में केवल 52 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। यह हाल दोनों ही पालियों में देखने को मिला।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम पाली में 13,425 में से 6,835 तो वहीं दूसरी पाली में 3,624 में से 2,149 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया। डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने से लेकर सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग तक लागू किया गया।
जिला प्रशासन ने प्रथम दिन की परीक्षा के लिए कुल 38 केंद्र बनाए थे। इनमें 30 केंद्र प्रथम पाली और 8 केंद्र द्वितीय पाली के लिए निर्धारित रहे। निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के साथ 30 सेक्टर और 30 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। दूसरी पाली के लिए 8-8 मजिस्ट्रेट तैनात हुए। उड़नदस्ता टीमों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सभी केंद्रों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम और वहां से आयोग तक भेजी जाती रही। पेपरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में लाया गया। इसी रूप में पेपर समाप्ति के बाद कॉपियों को ले जाया गया। पहली पाली में गणित विषय का पेपर था। इसमें कुल 150 अंक निर्धारित थे। इनमें 120 अंक गणित विषय के और 30 अंक सामान्य ज्ञान के थे।
अलीगढ़ से आए अभ्यर्थी वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा। कई प्रश्न बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, सांख्यिकी और संख्या-पद्धति जैसे हिस्सों से पूछे गए। जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी पाली का प्रश्नपत्र हिंदी विषय का रहा। मैनपुरी के आकाश ने बताया कि पेपर में व्याकरण, वाक्य-रचना, शब्द-शुद्धि और हिंदी साहित्य से जुड़े गद्य-काव्य आधारित प्रश्न शामिल थे। पेपर मध्यम रहा। कुछ प्रश्नों में गहन अध्ययन की आवश्यकता पड़ी।
सात साल बाद आयोजित हुआ पेपर
आरबीएस के बीएड हेड प्रो. बसंत सिंह ने बताया कि भर्ती न निकलने के कारण छात्रों में बीएड करने की रुचि कम हो रही थी। अब भी यही हाल है। सात साल बाद पेपर आयोजित किया गया है। उम्मीद है आगामी राह सफल रहे।