{"_id":"5cb8c53abdec22142f01c48f","slug":"51555612986-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती आज, मंदिरों में होंगे पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती आज, मंदिरों में होंगे पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हनुमान जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हनुमान मंदिरों में हनुमानजी की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा, वहीं फूलबंगले सजाए जाएंगे। मथुरा शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती की तैयारियां कर ली गईं हैं।
भरतपुर गेट स्थित लालागंज के जागेश्वर महादेव मंदिर पर हनुमान जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। मंदिर के सेवायत आचार्य दीपक पंडित के अनुसार सुबह 9 बजे श्री बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद 11 बजे हवन, 1 बजे ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में शाम 6:30 बजे श्री बालाजी महाराज का विशेष शृंगार दर्शन होंगे और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला सदर बाजार में 19 अप्रैल को शाम 7 बजे हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रंखला में शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दाऊदयाल बंसल ने दी है।
विज्ञापन
वहीं नगर के डीग गेट स्थित स्टेट हनुमान मंदिर, यमुना किनारे शृंगार घाट पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, चक्रतीर्थ घाट स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में शाम को फूलबंगले के दर्शन होंगे। वहीं अंबरीश टीला स्थित हनुमान मंदिर, दाऊजी घाट स्थित ढाल तलवार हनुमान मंदिर, क्वालिटी चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान, जंक्शन रोड स्थित सीता राम मंदिर आदि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।