{"_id":"5cb0bfafbdec2213e80711c8","slug":"51555087279-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगवाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर सट्टा लगवाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाट टीम और कुरावली पुलिस ने छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगवाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पांच साथी भाग निकले। पकड़े गए युवकों के कब्जे से 27 हजार की नकदी, मोबाइल, एटीएम, डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। एसपी अजय शंकर राय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस को आईपीएल में सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली।
सूचना के बाद स्वाट टीम प्रभारी जोगिंदर सिंह व इंस्पेक्टर कुरावली ओमहरि वाजपेई को खुलासे के लिए लगाया गया था। गुरुवार की रात एक दुकान पर मौजूद कुछ लोग आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे हैं। इस सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमित कुमार उर्फ नितिन जैन निवासी मोहल्ला वैदनटोला और राहुल गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से 27 हजार की नकदी, एक एटीएम, दो मोबाइल मिले। एसपी ने बताया कि आईपीएल सट्टा लगवाने के इस कार्य में अन्य लोग भी शामिल हैं। भागे हुए आशीष उर्फ आशू मिश्रा, विष्णु गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान, अंकित गुप्ता निवासी मोहल्ला वैदनटोला, अन्नू जैन निवासी मोहल्ला महाजनान और मोहित गुप्ता निवासी मोहल्ला सदर को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
आईपीएल पर सट्टा लगवाने वाले युवकों के तार दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। नकद के अलावा, एटीएम, डेबिट कार्ड आदि से रुपयों का लेन देन किया जाता है। बेहद कम लोग ही नकद में सट्टा लगाते हैं, अधिकतर खेल बैंक एकाउंट के जरिए ही चलता है। सट्टे का गोरखधंधा ईमानदारी के साथ चल रहा है। पकड़ा गया एक आरोपी सट्टे में लाखों रुपये भी गवा चुका है।