{"_id":"5c265bbabdec2257022f9564","slug":"51546017722-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के ग्राम प्रहलादपुर में एक युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम प्रधान अशोक कुमार शुक्रवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने युवक की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
युवक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की पीठ में गोली मारकर हत्या की गई है और इसके बाद शव को खेत पर फेंका गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को रखबाया सुरक्षित
कासगंज। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया है। इससे शिनाख्त होने की स्थिति में शव को परिजनों के सुपुर्द किया जा सके। यदि 72 घंटे तक उसकी शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी।
युवक की हत्या करने के बाद शव को कहीं से खेत में लाकर फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। अभी शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है- रिपुदमन सिंह कोतवाली प्रभारी सोरों