फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दो हजार शिक्षकों को नोटिस जारी, तलब किए अभिलेख

दो हजार शिक्षकों को नोटिस जारी, तलब किए अभिलेख

Thu, 06 Dec 2018 08:59 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
दो हजार शिक्षकों को नोटिस जारी, तलब किए  अभिलेख
demo - फोटो : demo
मैनपुरी। शिक्षक भर्तियों की जांच में एक बार फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उनसे मूल अभिलेख मांगे गए हैं। विभाग का नोटिस पहुंचने के बाद शिक्षकों में खलबली मची है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में बीएड के फर्जी प्रमाणपत्रों के सामने आने के बाद से ही शिक्षक भर्तियों में जांच की शुरुआत हुई थी। बाद में जब मामला बढ़ा तो शासन ने 2010 के बाद हुई सभी शिक्षक भर्तियों की जांच कराने का आदेश दे दिया। इसके लिए अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन


छह महीने से 2010 के बाद भर्ती होने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयारी की जा रही थी। इसके बाद अब बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनसे अभिलेख जमा करने के लिए कहा गया हैं। उन्हें अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र बीएसए कार्यालय में तीन दिन के भीतर जमा करने होंगे। इसके बाद इन सभी अभिलेखों का दोबार से ऑनलाइन व आफलाइन सत्यापन कराया जाएगा। इससे ये पता चल सकेगा कि किसी शिक्षक के अभिलेख फर्जी तो नहीं हैं। नोटिस पहुंचते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। कुछ विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ लोग अभिलेख जमा करने से बच रहे हैं। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग का कहना साफ है कि अभिलेख न जमा करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन भर्तियों की चल रही है जांच
-29334 शिक्षक भर्ती
-4200 उर्दू शिक्षक भर्ती
-10800 शिक्षक भर्ती
-10000 शिक्षक भर्ती
-विशिष्ट बीटीसी शिक्षक भर्ती
-15000 शिक्षक भर्ती
-16000 शिक्षक भर्ती
-12460 शिक्षक भर्ती
-68500 शिक्षक भर्ती

सभी भर्तियों की जांच चल रही है। इसमें शिक्षकों को सहयोग करना चाहिए। अगर शिक्षक अभिलेख जमा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए, मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed