{"_id":"5b9005b4867a55013b10fca0","slug":"51536165300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरप्यारी को दर्शाया मृत, बुढ़ापे में रचाई दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरप्यारी को दर्शाया मृत, बुढ़ापे में रचाई दूसरी शादी
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। बुढ़ापे में दूसरी शादी रचाने के साथ ही शिक्षक ने पत्नी को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शा दिया। अभिलेखों में अब दूसरी पत्नी को वारिस बना दिया। पीड़ित वृद्धा अब पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है। बुधवार को वह एएसपी से मिली।थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी हरप्यारी की शादी करीब 55 वर्ष पूर्व शिक्षक नेत्रपाल के साथ हुई थी। तब नेत्रपाल सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रिटायरमेंट होने के बाद करीब 63 वर्ष की उम्र में वृद्ध ने हरप्यारी को बिना बताए 42 वर्ष छोटी युवती से शादी रचा ली।
इतना ही नहीं सरकारी अभिलेखों में पत्नी को मृत दर्शाकर दूसरी शादी कर ली। महिला का नाम पत्नी की जगह दर्ज करा दिया। वर्तमान में वृद्ध दूसरी महिला के साथ शहर की ही आवास विकास कॉलोनी में रह रहा है। 20 अगस्त को पति व दूसरी पत्नी ने उसके साथ मारपीट करते हुए भरण पोषण का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक न तो कोई देखभाल करने वाला है न हीं किसी से आर्थिक सहारा। बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिली वृद्धा ने न्याय दिलाने की मांग की। वहीं अधिकारी ने वृद्धा को जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।