फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फाइनल कुश्ती का खिताब मथुरा के उमेश के नाम रहा

फाइनल कुश्ती का खिताब मथुरा के उमेश के नाम रहा

Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फाइनल कुश्ती का खिताब मथुरा के उमेश के नाम  रहा
दिल्ली के प्रवीन तोमर को दी पटखनी, रामलीला मैदान में दंगल में उमड़ी भीड़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फिरोजाबाद। श्री बजरंग दंगल कमेटी ने शुक्रवार को आयोजित अंतर्राराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता की फाइनल कुश्ती में मथुरा के उमेश कारव ने दिल्ली के प्रवीन तोमर को हराकर अपने नाम कर ली।
आयोजकों की ओर से उमेश कारव को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पप्पू ने दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती जिला छात्र चैंपियन मुन्नेश, शाहरूफ पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। चैंपियन के लिए मैदान में उतरे विक्रम पहलवान से लड़ने कोई पहलवान नहीं आया। विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की फाइनल कुश्ती मथुरा के उमेश कारव और दिल्ली के प्रवीन तोमर के बीच हुई।
विज्ञापन


करीब 35 मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद उमेश कारव ने प्रवीन को पटखनी दे दी। आयोजकों की ओर से विजेता पहलवान उमेश को नकद पुरस्कार दिया। दंगल का संचालन सुखवीर पहलवान और मेध सिंह पहलवान ने किया। निर्णायक की भूमिका ऊदल पहलवान व किलोली पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed