{"_id":"5b4e34284f1c1b4e748b5776","slug":"51531851816-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए कार्यालयाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए कार्यालयाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जन शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए कार्यालयाध्यक्ष जिम्मेदार हैं। सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखें और अधीनस्थों पर निर्भर न रहें।
मौके पर जाकर फरियादी से बात करें। साथ ही उसकी समस्या का समाधान कराएं। गलत रिपोर्टिंग किसी भी दशा में न की जाए। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने भोगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिए।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में भूमि विवाद, जबरन कब्जों की शिकायतें मिल रही हैं। अवैध कब्जों को अभियान चलाकर हटाया गया, लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जों की शिकायतों में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
इसका अर्थ है कि राजस्व, पुलिस टीम मौके पर जाकर अनाधिकृत कब्जा हटाने के कार्य में लापरवाही बरत रही है। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की साइट खोलकर नहीं देखी जा रही है।
इस कारण डिफॉल्टर की स्थिति बनी हुई है, खासतौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री पोर्टल के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं है।
संपूर्ण समाधान दिवस पर 97 फरियादियों ने शिकायतें की इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसपी अजय शंकर राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे।