{"_id":"5b463d264f1c1ba1288b5e35","slug":"51531329830-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांपत्य बंधन में बंधे 36 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांपत्य बंधन में बंधे 36 जोड़े
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दांपत्य बंधन में बंधे 36 जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। नगर के विकास क्षेत्र कार्यालय पर सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 36 जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं उन्हें गृहस्थी का जरूरी सामान भी उपहार में प्रदान किया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने के लिए 40 पंजीकरण कराए गए। जिसमें 36 वर-वधू की शादी समारोह पूर्वक कराई गई। इन जोड़ों में विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के दो और विकास क्षेत्र सहावर के दो और विकास क्षेत्र गंजडुंडवारा के 32 जोड़े शामिल रहे। इसमें नौ मुस्लिम समुदाय का निकाह मौलाना कासिम काजी ने पढ़ा। वहीं आचार्य विजय द्विज एवं वेदप्रकाश उपाध्याय ने वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया। वर-वधू को शासन द्वारा संचालित योजना के तहत घरेलू सामान प्रदान किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, परियोजना अधिकारी रमेशचंद्र, विकास खंड अधिकारी कासगंज सुनील कुमार, ब्लाक प्रमुख मोहम्म यूसुफ, विकास खंड अधिकारी कमलकांत, पशु चिकित्साधिकारी ओमेंद्र राजपूत, राजकुमार सिंह, नेत्रपाल शर्मा, चंद्रपाल सिंह, असदराना, मन्नानखां व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
सामूहिक कार्यक्रम में दो बेटियों का विवाह कराया
कासगंज। अखिल भारतीय लोधी महासभा की ओर से समाज की सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर दो बेटियों का विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम का आयोजन मीना सिंह इंटर कालेज में किया गया। इसमें विधायकों और अन्य लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विधायक एटा विपिन कुमार, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने विचार व्यक्त किए। लक्ष्य जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश वर्मा और उनकी टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान नन्नू सिंह वर्मा, योगेंद्र राजपूत, प्रवेंद्र राणा, राधे, देबू, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।