{"_id":"5b23f0204f1c1b214d8b6871","slug":"51529081888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंहखास में सांसद कठेरिया ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंहखास में सांसद कठेरिया ने सुनीं जनसमस्याएं
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। नूंहखास गांव में जनसमस्या सुनते हुए सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब, कमजोर और पिछडे़ वर्ग के पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपकर लाभान्वित किया।
गुरुवार रात विकास खंड अवागढ़ में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज, नूंहखास में आयोजित रात्रि चौपाल में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के साथ विधायक संजीव दिवाकर तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को सड़क निर्माण के निर्देश दिए। आगामी 20 जून को गांव में शिविर लगाकर सौभाग्य योजना के तहत गरीब पात्र लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने को कहा।
उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले राशन डीलरों को निलंबित किया जायेगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अजयकुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता जलनिगम एएस भाटी, उप निदेशक कृषि विजय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय, जनप्रतिनिधि रमेश पाल सिंह, प्रवेंद्र पाल सिंह, महेश पाल सिंह, कुलदीप सिसौदिया आदि मौजूद रहे।