{"_id":"5b05a39d4f1c1bdb408b75aa","slug":"51527096221-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर आग लगने से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों पर आग लगने से हजारों का नुकसान
Updated Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
किशनी/बिछवां। ग्राम सभा चितायन के गांव रपरा में भूसे के कूप में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग को बुझाने में दो दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा ही कुछ हाल गांव लालपुर के जंगलों में लगी आग का रहा। यहां भी आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
मंगलवार की शाम चितायन के गांव रपरा में अज्ञात कारणों से गांव के रामजीत सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल यादव के कूपों में आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बूझाने के लिए दौड़ पड़े। पहले तो ग्रामीणों ने स्वयं ही आग बुझाने का कार्य किया। आग पर काबू न होता देख दमकल विभाग को फोन किया गया। मौके पर पहुंची दमकल आग बुझाने में नाकाम रही तो मैनपुरी से दूसरी दमकल को बुलाया गया। इस घटना में छह सौ बोझों का भूसा जलकर राख हो गया।
दूसरी आग की घटना गांव लालपुर के पास जंगलों में हुई। किसी व्यक्ति ने बुधवार को जंगलों में आग लगा दी। सुबह 10 बजे तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पाकर किशनी की दमकल पहुंच गई। इसके बाद बेवर से दमकल मंगाई गई। आग पर आठ घंटे के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
वहीं बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज में अनिल जाटव पुत्र रामसनेहीलाल की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और थाना पुलिस व दमकल को भी सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं गांव नगला मनिहार में भी एक घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।