फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का हुआ पांच लाख का बीमा

जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का हुआ पांच लाख का बीमा

Wed, 09 May 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का हुआ पांच लाख का बीमा
GST - फोटो : demo pic
एटा। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना पर पांच लाख रुपये की बीमा योजना का सुरक्षा कवर मिलेगा। लाभार्थी व्यापारियों को इसके लिए कोई भी किस्त नहीं देनी होगी। फर्म पार्टनर को भी बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दुर्घटना के फलस्वरूप मृत, हत्या, पूर्ण दिव्यांग एवं आंशिक दिव्यांग का शिकार होने वाले जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


योजना अंतर्गत फर्म के मालिक, पार्टनर एवं कंपनी होने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी पांच लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी। यह सुविधा संयुक्त हिंदू परिवार के मुख्य कर्ता को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इस बीमा लाभ के लिए व्यापारी द्वारा कोई भी किस्त या भुगतान नहीं देना होता है। यह राशि वाणिज्य कर विभाग द्वारा पंजीकरण प्रमाणपत्र देने के बाद दि ऑरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदान की जाएगी।

पात्रता
- मृतक पंजीकृत व्यापारी की विधिक विवाहिता को
- पति/पत्नी के जीवित न होने पर न्यायालय द्वारा घोषित उत्तराधिकारी को
- अविवाहित व्यापारी के पिता या मां या न्यायालय द्वारा घोषित उत्तराधिकारी को
- पूर्ण एवं आंशिक विकलांगता पर संबंधित व्यापारी को ही उक्त लाभ दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed