{"_id":"5ad8a5254f1c1b56098b5530","slug":"51524147493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी में नहीं, यमुना नदी में जा रहा नालों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी में नहीं, यमुना नदी में जा रहा नालों का पानी
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एनजीटी में पेशी के बाद डीएम सर्वज्ञराम मिश्र गुरुवार को यमुना का हाल देखने के लिए पहुंच गए। एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद्र के साथ उन्होंने एसटीपी और एसपीएस को देखा। शहर के नालों का पानी एसटीपी तक पहुंचने के बजाए सीधे यमुना में जा रहा था। इस पर महाप्रबंधक जलकल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की याचिका पर पिछले सप्ताह एनजीटी में डीएम को पेश होना पड़ा था। तत्कालीन नगर आयुक्त सहित कई अधिकारियों की भी पेशी हुई थी। 23 अप्रैल को फिर एनजीटी में अफसरों को पेश होना है। इससे पहले डीएम ने याची हेमंत अग्रवाल, उमेश भारद्वाज, राजीव सिंह और राजेश सिंह पिंटू के साथ ट्रांस यमुना का निरीक्षण किया।
यहां जलनिगम द्वारा संचालित एसटीपी में 7.2 एमएलडी गंदा पानी पहुंच रहा था, जबकि नगर निगम द्वारा संचालित एसटीपी में पानी नहीं जा रहा था। इस पर डीएम ने जीएम जलकल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। तदोपरांत एसपीएस बंगालीघाट और डेरी फार्म को भी देखा। डेरी फार्म का पानी यमुना में गिर रहा था। इस दौरान नगर निगम और जल निगम के अफसर भी साथ रहे।