फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आग लगाकर हो रहा है कूड़े का निस्तारण

आग लगाकर हो रहा है कूड़े का निस्तारण

Thu, 19 Apr 2018 08:21 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
आग लगाकर हो रहा है कूड़े का निस्तारण
आग - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। एनजीटी के कड़े रुख और जुर्माने के बाद भी जिला और नगर निगम प्रशासन कूड़ा निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं है। अब भी कूड़े का निस्तारण आग लगाकर किया जा रहा है। कूड़े के ढेर में लगी आग और उठते धुएं से वायु प्रदूषण की समस्या प्रशासन बेपरवाह बना है।
विज्ञापन


मथुरा वृंदावन नगर निगम के द्वारा पानीगांव ऐप्रोच मार्ग पर बने डंपिंग ग्राउंड पर वृंदावन में एकत्रित हुए कूड़े का डाला जाता है। इस कूड़े को निस्तारण की प्रक्रिया नगर निगमकर्मी आग लगाकर कर रहे हैं। आए दिन कूड़े में आग लगाए जाने की स्थानीय लोग शिकायत करते रहते हैं, लेकिन न जिला प्रशासन गंभीर है और न नगर निगम को कोई परवाह है।
विज्ञापन


कूड़े से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण कांशीराम आवासीय कालोनी, कैलाश नगर कॉलोनी, गांव अक्रूर सहित कई रिहाइशी इलाके के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही रात में पूरे इलाके में धुआं छा जाता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी में याचिकाकर्ता महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ल ने कहा कि वृंदावन में कूड़े को जलाने पर गत वर्ष एनजीटी ने तत्कालीन डीएम मथुरा, वृंदावन पालिका के ईओ पर 5-5 लाख और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान स्थिति को भी एनजीटी में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed