फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   214 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

214 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Sun, 11 Feb 2018 07:48 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
214 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
शिलान्यास करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 214 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें यमुना और रेलवे पुल के साथ एसएसपी आफिस का लोकार्पण भी किया गया। जबकि जवाहरबाग सुंदरीकरण सहित करीब 19 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान 214.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। रिमोर्ट के माध्यम से राज्यपाल ने शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें पूरी हो चुकी 195.01 करोड़ की 21 योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा 19.13 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास भी इसी दौरान किया गया।
विज्ञापन


इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज।
-यमुना पर नया पुल।
-10 नवीन सड़कों का निर्माण।
-सोनई, पांडल, सिंहाना व बरौली में राजकीय मॉडल इंटर कालेज।
-यमुनापार स्थित लक्ष्मीनगर में आश्रय गृह।
-श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अगिभनशमन कर्मियों के लिए हॉस्टल।
-एसएसपी कार्यालय।
-बंजारा आश्रम वृंदावन रोड का जीर्णोद्धार।
-छरौरा कृषि फार्म में वायर फेंसिंग।
-राजकीय संग्रहालय में ऑडीटोरियम का आधुनिकीकरण।
-दीनदयाल छात्रावास का निर्माण।

शिलान्यास
-जवाहरबाग का सुंदरीकरण।
-राया, फरह में मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेकभनोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर।
-राजकीय कृषि प्रक्षेत्र फरह, रहेड़ा व राया में पंप हाउस व विद्युतीकरण।
-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन का जीर्णोद्धार।
-हाईवे से दौलतपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed