{"_id":"5a7efc884f1c1b05738b6a57","slug":"51518271624-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल पास, आज मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल पास, आज मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 88 करोड़ की लागत से यमुना पर बना पुल पहली परीक्षा में पास हो गया है। शनिवार की तड़के पर्यटन सचिव का काफिला यहां से गुजारा गया। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पुल का लोकार्पण करेंगे।
प्रदेश के पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी तड़के छह बजे गांव लोहवन के निरीक्षण को निकले थे। डीएम, एडीएम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सहित काफिले के साथ पर्यटन सचिव नए पुल पहुंचे और पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 10 मिनट निरीक्षण के बाद अफसरों ने गाड़ियों से पुल पार किया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सूरज कुमार ने बताया कि 88 करोड़ की लागत से बने नए पुल को रविवार को मुख्यमंत्री जनता के लिए समर्पित करेंगे। फिनिशिंग का काम बचा है, उसे 10 दिन में पूरा करा लिया जाएगा।