{"_id":"5a7ddedb4f1c1ba3268b93d0","slug":"51518198491-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की विदाई से पहले दुनिया से विदा हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की विदाई से पहले दुनिया से विदा हुई मां
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेटी का कन्या दान करने की हसरत एक मां के मन में ही रह गई। बेटी को विदा करने वाली मां दुनियां से ही चल बसी। शहनाई के बीच शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
दुल्हन बनी लड़की का रो-रो कर बुरा हाल था। थाना एलाऊ के गांव मंछना निवासी बृजेंद्र सिंह चौहान की बेटी पूजा की बारात शुक्रवार शाम को एटा से आई थी। एक मैरिज होम में शादी की रस्में हो रही थीं। बारात बैंडबाजे के साथ दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। तभी अचानक गांव से सूचना आई कि पूजा की मां की मौत हो गई है।
पूजा की मां शीला देवी को कैंसर था। उनका सैफई से इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही परिवार के लोग उनको सैफई से गांव लाए थे। परिवारीजनों की मंशा थी कि कन्यादान के समय ही मां को गांव से मैरिजहोम लाया जाएगा।
विज्ञापन
महिला की मौत से शादी की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। शहनाई की गूंज के बीच परिजनों की चीख गूंजने लगी। पूजा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवारीजनों ने आनन फानन में शादी की रस्में पूरा कराईं और बेटी को विदा करने के बाद मां के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।