फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना पर नया पुल तैयार, आज से होगा ट्रायल

यमुना पर नया पुल तैयार, आज से होगा ट्रायल

Fri, 09 Feb 2018 07:52 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
यमुना पर नया पुल तैयार, आज से होगा  ट्रायल
मथुरा। यमुना नदी पर नया पुल बनकर तैयार हो गया है। 88 करोड़ की लागत से बने इस पुल का शनिवार से ट्रायल शुरू होगा। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी इस पुलिस का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, सादाबाद सहित आसपास के जनपदों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर चार साल पूर्व से नया पुल बनाने का काम चल रहा है। अब यह पुल बनकर तैयार है। पुल की एप्रोच रोड बनाने का काम अंतिम चरण में है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सूरज कुमार ने बताया कि पुल निर्माण, एप्रोच रोड सहित सभी काम पूरे हो चुके हैं। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुल का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए शनिवार सुबह डीएम निरीक्षण करने आ रहे हैं। इसके बाद पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार साल से बंद था बड़े वाहनों का आवागमन
यमुना नदी पर बने नए पुल के जर्जर होने पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके लिए ओवरहेड बैरियर लगा दिए हैं। पुल चालू होने के बाद रोडवेज बसों के लिए ओवरहेड बैरियर हटा दिए जाएंगे। इस पुल के शुरू होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। शहर में ट्रैफिक के आने से जो जाम लगता है उससे निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed