{"_id":"5a79eeb74f1c1b86268b8a6b","slug":"51517940407-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने से पहले बासठ का निरीक्षण करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने से पहले बासठ का निरीक्षण करने पहुंची टीम
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 18 बासठ के पार्षद राजू गोरख द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी पर मंगलवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी, परंतु धरने से पूर्व ही जलकल विभाग की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर समस्या का देखा।
नगर निगम में बोर्ड गठित होने के बाद भी आम जनता तो दूर पार्षदों की शिकायतों को अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे। वार्ड नंबर 18 के पार्षद राजू गोरख द्वारा पेयजल समस्या के संबंध में मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त को कई बार ज्ञापन दिए गए, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद द्वारा मंगलवार से नगर निगम में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी।
इसकी सूचना मिलने पर जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट है। समस्या के निदान के लिए पांच सबमर्सिबल व कुछ स्थानों पर लाइन जोड़ने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान अफसरोें ने भी शिकायत को सही माना। जेई पीके सिंह ने पार्षद से मेयर व नगर आयुक्त से प्रस्ताव पास कराने को कहा है, जिससे कार्य कराया जा सके।