{"_id":"5a5e35014f1c1b87268b4ca1","slug":"51516123393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में लड़का पक्ष ने की फायरिंग, मची भददड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में लड़का पक्ष ने की फायरिंग, मची भददड़
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेवर। फतेहपुर गांव में दंपति के बीच विवाद के निस्तारण के लिए चल रही पंचायत में लड़के पक्ष की ओर से बवाल करते हुए फायरिंग की गई। किसी तरह लड़की पक्ष के लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला महुआ निवासी शिववीर सिंह ने पुत्री दीपा की शादी करीब 11 माह पूर्व रोहित निवासी गांव चिरावर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में अपाचे बाइक की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस मांग से परेशान होकर परिवारीजन दीपा को लेकर मायके आ गए थे। इसके बाद से ही ससुरालीजन उसे लेने के लिए नहीं आए। मंगलवार दीपा की बड़ी बहन प्रभा की ससुराल फतेहपुर में इस मामले में पंचायत हो रही थी।
पंचायत के दौरान अचानक रोहित, शैलेंद्र सिंह, मोहित और राघवेंद्र उग्र हो गए। आरोप है कि रोहित ने तमंचा निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। लड़की पक्ष के लोेगों ने वहां से भागकर जान बचाई। मौके पर खड़ी लड़की पक्ष की एक बाइक को भी आरोपियों ने तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। शिववीर की ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।