{"_id":"5a464dfd4f1c1b96698bbc96","slug":"51514556925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने से पाठशाला में लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने से पाठशाला में लटका ताला
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
ताला।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार के सर्व शिक्षा अभियान को शिक्षा विभाग के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। नगर के एक प्राथमिक पाठशाला में तैनात शिक्षक के स्थानांतरण होने के बाद नए शिक्षक की नियुक्ति न होने से पिछले 15 दिनों से प्राथमिक पाठशाला पर ताला लटका है। क्षेत्रवासियों एवं पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की शिकायत के बावजूद भी हालात जस के तस बने हैं।
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक पाठशाला में पिछले 15 दिनों से शिक्षक की नियुक्ति न होने से ताला लटका पड़ा है। आलम यह है कि पाठशाला में पढ़ने वाले 80 बच्चे प्रतिदिन पाठशाला पहुंचते हैं लेकिन पाठशाला पर ताला लटका देख वापस लौट जाते हैं।
शुक्रवार को बच्चों के अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद ठा. लीलाधर सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। अस्फान, रेशमां, राकेश, किशन, ममता, प्रताप सिंह, मिथुन, अरमान, भगवान सिंह, अरविंद सिंह, समीना आदि का कहना था कि पाठशाला में जल्द से जल्द शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए ताकि उनके बच्चों का भविष्य खराब न हो।