फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदले जाएंगे यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र

बदले जाएंगे यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र

Wed, 27 Dec 2017 08:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
बदले जाएंगे यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। इसे साफ्टवेयर की कमी कहें या फिर अफसरों की लापरवाही। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परस्पर कालेजों के छात्र आवंटित कर दिए गए हैं। अब ये बात सामने आई तो हड़कंप मच गया। इन परीक्षा केंद्रों को बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक तरफ यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल न होने देने का दावा और दूसरी ओर दो कालेजों के छात्रों का परस्पर सेंटरों पर आवंटित कर दिया गया। प्रदेश में ऐसे 350 परीक्षा केंद्र छांटे गए हैं, मथुरा में ऐसे केंद्रों की संख्या छह के करीब है। अब इन परीक्षा केंद्रोें को बदला जा रहा है। इधर, परीक्षा केेंद्र संचालकों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में इस अनियमितता के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि मथुरा में ऐसे कुछ परीक्षा केंद्र सामने आए हैं। अब उन केंद्रों के परीक्षार्थियों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed