फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारियों की सुरक्षा-समाधान पर प्रशासन का ध्यान

व्यापारियों की सुरक्षा-समाधान पर प्रशासन का ध्यान

Tue, 26 Dec 2017 11:09 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की सुरक्षा-समाधान पर प्रशासन का ध्यान
कासगंज। जिला सराफा एसोसिएशन का 18वां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में डीएम आरपी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन कारोबारियों की समस्याओं और समाधान को लेकर सक्रिय है। किसी भी क्षेत्र के विकास में कारोबारी गतिविधियों का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इससे पूर्व डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह ने मां लक्ष्मी एवं गणेश जी के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना का कार्यक्रम हुआ। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत करते हुए बैज लगाए।
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सराफा कारोबारियों के लिए विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। सराफा बाजार खुलने और बंद होने के समय पुलिस टीमें सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कारोबारी सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। कार्यक्रम में एडीएम मनीष नाहर और एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की। सराफा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सराफा कारोबारियों की समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में आरुषि अग्रवाल, आधारिका शर्मा, मिलिया सिंघल, वेदिका अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक सम्मेलन में कासगंज और एटा जनपद के बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी शामिल थे। इस दौरान अवनीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजवीर सिंह, मिंकी अग्रवाल, सत्यप्रकाश गहलौत, दीपक चेयरमैन, मनोज अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अनुज चौहान, गौरव वर्मा, पदम बौहरे, आनंद वर्मा, मुकेश गुप्ता, तपन बिड़ला, सोनू गुप्ता, आशुतोष जाजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका एवं नगरपंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित
कासगंज। सराफा एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन के दौरान नगरपालिकाध्यक्ष एवं नगरपंचायत अध्यक्षों का स्वागत भी किया गया। सोरों की नगरपालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, सहावर की नगरपंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, गंजडुंडवारा के नगरपालिकाध्यक्ष संजीव महाजन, मारहरा के पालिकाध्यक्ष परवेज जुबेरी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed