फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एटा। कलक्ट्रेट में गुरुवार को उप्र मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



उप्र मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि सरकार कलक्ट्रेट कर्मचारियों के प्रति उदासीनता बरत रही है। कार्यालयों में पदोन्नति के माध्यम से रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायाब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन



लेखा कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। भूलेख लिपिक को पहले की तरह कलक्ट्रेट में वापस किया जाए। कर्मियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देते हुए सचिवालय के बराबर वेतन-भत्ते दिए जाएं। उन्होंने कहा यदि मांगें पूरी नहीं की जाती तो 22 जनवरी 2018 से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश पाल सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर होते लाल, रतनपाल सिंह, अनिल उपाध्याय,महेश यादव, निर्मल जैन, प्रदीप सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, हाकिम सिंह, उमेश बिहारी लाल, राजवीर सिंह यादव, महेश यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरिनंदन सिंह, बच्चन लाल, मनोज दीक्षित, ललित प्रताप, सुनील कुलश्रेष्ठ, प्रेमलता शर्मा, नीलम सक्सेना, मीरा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed