फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऋणमाफी के लिए भटक रहे हैं किसान

ऋणमाफी के लिए भटक रहे हैं किसान

Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ऋणमाफी के लिए भटक रहे हैं किसान
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। सरकार के द्वारा माफ किए गए ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के लिए किसान अभी विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। इनमें ज्यादातर वह किसान शामिल हैं। इन्हें अपात्रों की श्रेणी में रखा गया था या अन्य कारणों की वजह से इस योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका था। वहीं इन किसानों को बैंक की ओर से भी संतुष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी से मिलने आए भोगांव निवासी किसान अर्जु सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना ऋण जमा नहीं किया था। लेकिन उसके बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं बैंक कर्मचारी कुछ बताने को तैयार नहीं है कि किस वजह से उनका ऋण माफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है। वहीं कुसमरा के रामस्वरूप का कहना है कि इस बात का कारण नहीं पता लग रहा है कि किस कारण उनका कर्ज माफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में जाकर पता करते हैं तो जिला कृषि अधिकारी के पास भेज देते हैं। लेकिन जब उनसे मिलने जाते हैं तो सूची नहीं होने की बात कहते हैं।

वहीं जिला कृषि अधिकारी गगन दीप सिंह का कहना है कि किसानों का कर्ज किस कारण माफ नहीं हो सका है। उसकी पूरी सूची बैंक के पास है। कृषि विभाग के पास इस प्रकार का काई सूची नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed