{"_id":"5a32b67a4f1c1bc45b8bbedf","slug":"51513272954-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में की गई युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में की गई युवक की हत्या
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली पुलिस ने 40 दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का खुलासा करके एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने हत्या करने के बाद युवक का शव रेलवे लाइन पर डालकर मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने विवेचना में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। युवक की हत्या की पृष्ठभूमि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि 3 नवंबर को युवक मुनीम (22) पुत्र राम अवतार निवासी सोतेपुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने मुनीम के शव को बल्लूपुर रूदायन रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर डाल दिया। जिससे हत्या दुर्घटना लगे। इस मामले में मुनीम के भाई ने डब्लू ने 4 नवंबर को हत्या का मामला प्रवेश पुत्र जोगेंद्र, जोगेंद्र पुत्र रफेदार, रूम सिंह निवासी मोहल्ला बक्शी पटियाली एवं मुख्य आरोपी प्रवेश के साले के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने प्रवेश के साले नीरज पुत्र लालाराम निवासी नगला महानंद थाना कलान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा किया। नीरज ने बताया कि मुनीम के अवैध संबंध में प्रवेश की बहन के साथ थे। जिसके चलते उसकी हत्या करके शव को रेल लाइन पर डाल दिया जिससे दुर्घटना प्रतीत हो। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नीरज के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पटियाली कोतवाली के निरीक्षक जय सिंह परिहार मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन आरोपी फरार हैं। उन्होंने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम घोषित किया है।