फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पति की दूसरी शादी कराने पर सास की पिटाई

पति की दूसरी शादी कराने पर सास की पिटाई

Fri, 08 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी कराने पर सास की पिटाई
फिरोजाबाद।थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित जैन मंदिर के पास एक महिला ने वृद्धा की पिटाई कर दी। वहां मजमा लग गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की सास ने दूसरी शादी करा दी है। उसे घर से निकाल दिया। आज वृद्धा मिल गई तो उसकी पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह वायरल हो गया। मामला थाने भी पहुंचा।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार करीब नौ बजे की है। जैन मंदिर से सटे यादव ट्रांसपोर्ट वाली गली में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने वहां से गुजर रही एक वृद्धा को पकड़ कर पीट दिया। महिला वृद्धा को अपनी सास बता उस पर पति की दूसरी शादी करने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच भीड़ जमा हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। कुछ लोग महिला और वृद्धा को लेकर थाना दक्षिण पहुंचे। महिला का कहना था कि वृद्धा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हैं। हालांकि बाद में वृद्धा ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश दिखा दिया दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed