{"_id":"5a1c56b64f1c1ba7668b6bd9","slug":"51511806646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव संपन्न कराने को पुलिस लाइन प्रांगण से पोलिंग पार्टियां मंगलवार को सुबह रवाना होगी। पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को फाइनल टच दे दिया। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। पुलिस फोर्स के आगमन के साथ उनको ठहराने की व्यवस्था में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा, एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पूरी करने के साथ ही पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की समीक्षा की। पुलिस लाइन में कार्मिक विभाग, वाहन प्रभारी के साथ ही कैमरा, ईवीएम के वितरण, मतपेटिकाओं के सभी बूथों के लिए वितरण की अलग से व्यवस्था की गई है। इस चुनाव मे प्रशासन का फोकस नगर निगम में सर्वाधिक बूथ होने के कारण यहां अधिक है।
फिरोजाबाद नगर निगम को सात जोन और 35 सेक्टरों में बांटा गया है। टूंडला पालिका को दो जोन, पांच सेक्टर,शिकोहाबाद नगर को तीन जोन, नौ सेक्टर, सिरसागंज को ही दो जोन, सात सेक्टर में बांटा गया है। फरिहा पंचायत में जोनल प्रभारी एसडीएम मुख्यालय अंबरीश चंद्र बिंद को बनाया गया है। दो सेक्टर अधिकारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
जसराना नगर पंचायत में डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय अरुण कुमार राय को जोनल मजिस्ट्रेट और एका नगर पंचायत में एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजबान अहमद को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके साथ जोनल पुलिस अधिकारी भी तैनात किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने वाहनों की व्यवस्था की । डीडीओ अरविंदचंद्र जैन पोलिंग टीम के थैलों की व्यवस्था संभाले हुए थे।