{"_id":"5a158b6a4f1c1b86698bd2dc","slug":"51511361386-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छटीकरा डकैती का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छटीकरा डकैती का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा है। तीन बदमाश पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि इन बदमाशों ने छटीकरा रेलवे स्टेशन के समीप कालोनी में तीन घरों में डकैती की वारदात की थी। भागे तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
19 नवंबर को छटीकरा रेलवे स्टेशन के समीप बनी कालोनी में छह नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में डाका डाला था। खुलासे के लिए जुटी वृंदावन पुलिस ने कैलाश नगर मोड़ से बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने एटा का अन्नी का नगला निवासी भूरा उर्फ इलाई, एटा का आम का नगला संजय उर्फ सुलेमान और हाथरस के गांव उमरावपुर अहसान को दबोचा है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से 25 हजार रुपये के जेवरात, 34 सौ रुपये नकदी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फरार हाथरस के सिकंदराऊ निवासी शरीफ, अलीशेर उर्फ पेचा और बरेली के गांव हासम तांगा निवासी रसाल उर्फ चमन उर्फ खुंडा है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।